एक दुखी लड़का – Motivational Kahani In Hindi

Share This Story!

अगर आपको भी Motivational Kahani In Hindi पढ़ना पसंद है, तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं! ये कहानी है एक दुखी लड़के की! जो ज़िन्दगी में बोहत परेशान था। फिर वो एक बाबा से मिलता है। उसके बाद क्या होता है? चलिए पढ़ते हैं!

Motivational Kahani In Hindi

एक बार की बात है! एक लड़का एक बुजुर्ग बाबा के पास जाता है, वह लड़का अपनी जिंदगी में बहुत परेशान था। घर की सारी जिम्मेदारियां उसी पर थी। और इसी वजह से वह अपने आप को भी ज्यादा टाइम नहीं दे पता था। 

और बस दिन-रात काम किया करता था। वो उसके दोस्तों और उसके फैमिली वालों को भी टाइम नहीं दे पता था। उसके जो दोस्त थे, वह घूमने जाया करते थे। लेकिन यह नहीं जा पता था। और इसी वजह से उसकी खुशी छीन सी गई थी। 

sad man - Motivational Kahani In Hindi

उसे भी नहीं पता था कि वह लास्ट टाइम कब दिल से खुश हुआ था। क्योंकि वह काम में बहुत उलझ सा गया था। और उसकी मेंटल हेल्थ भी खराब हो रही थी। तो एक दिन वह एक बुजुर्ग बाबा के पास जाता है। और उन्हें यह सारी बातें बताता है: कि मैं बहुत परेशान रहने लगा हूं!

खुद को भी टाइम नहीं दे पा रहा हूं। और जब मैं खुद के लिए टाइम निकालने का सोचता हूं, तो मुझे अपनी जिम्मेदारीयां याद आ जाती है। मैं पागल सा हो गया हूं! अब आप ही मुझे कोई रास्ता बताइए। 

old man under a tree
Motivational Kahani In Hindi

वह बुजुर्ग बाबा, उस लड़के को कल नदी के पास आने के लिए बोलते हैं। यह लड़का जब कल नदी के पास जाता है, तो देखता है कि वह बुजुर्ग बाबा पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे। लड़का बाबा से कहता है: कि बताइए बाबा, अब मुझे क्या करना है?

तो बुजुर्ग बाबा उस लड़के से कहते हैं: कि बताता हूं! लेकिन पहले हमें नदी की उस साइड में जाना है। मतलब नदी की उस किनारे पर जाने के बाद, मैं तुम्हें बताऊंगा। कि तुम्हें क्या करना चाहिए! 

लड़के को उनकी बात समझ नहीं आई। की नदी के उस किनारे पर जाने के बाद ही क्यों बताना है! लेकिन फिर भी लड़के ने बाबा से कहा: चलिए फिर हम नदी पार करके, नदी के उसे किनारे पर चले जाते हैं। 

a river - Motivational Kahani In Hindi
Motivational Kahani In Hindi

तभी बाबा ने उससे कहा: ऐसे नहीं! हम उसे किनारे पर तब जाएंगे, जब इस नदी का पूरा पानी सूख जाएगा। जब इस नदी की जमीन देखनी शुरू हो जाएगी। तब हम दोनों इस नदी में से चलते हुए, नदी को पार करके उसे साइड में जाएंगे। 

लड़के ने बाबा की तरफ देखते हुए कहा: बाबा आप यह क्या बोल रहे हो! जब इस नदी का सारा पानी सूख जाएगा, तब हम यह नदी पार करके उसे साइड में जाएंगे? तो शायद ऐसा कभी नहीं होगा। 

पर हम उस साइड में जा ही नहीं पाएंगे। यह बात बोलते हुए वह लड़का समझ गया, कि बाबा उसे क्या कहना चाहते है। बाबा ने उसकी तरफ देखा और मुस्कुराते हुए कहा: कि यही चीज मैं तुम्हें समझाना चाहता हूं! 

कि तुम भी अपनी जिंदगी में एहि सोच रहे हो। कि जब मेरी सारी जिम्मेदारियां खत्म हो जाएगी, तब मैं अपनी जिंदगी में इंजॉय करूंगा। तब अपने आप को टाइम दूंगा, तब मैं मजे करूंगा, तो ऐसा कभी नहीं हो सकता है। 

क्योंकि जिम्मेदारियां कभी भी खत्म ही नहीं हो सकती है। अब वह लड़का क्लियर तरीके से समझ गया था। कि चाहे अमीर आदमी हो या गरीब, सबके ऊपर कुछ ना कुछ जिम्मेदारियां है।

और वह उनिह जिम्मेदारियां में से कुछ टाइम निकाल कर, इंजॉय कर लेते हैं। और इसे ही जिंदगी कहते हैं।


दोस्तों! इस कहानी से हम यह सीख मिलती है: कि जिंदगी बहुत छोटी है और टाइम बहुत फास्ट। तो अपनी जिंदगी के हर मोमेंट को इंजॉय करो! नहीं तो टाइम निकल जाएगा। 

तो अगर आप इस Motivational Kahani In Hindi को और भी लोगों तक पहुंचाना चाहते हो, तो इस कहानी को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

4.2/5 - (5 votes)

Love to write stories about morality and motivational.

Leave a Comment